Wednesday 16 August 2017

कांग्रेसी RSS ऑफिस गये थे तिरंगा फहराने पर ऐसा होगा उन्होंने सोचा भी न होगा, किया नास्ते के साथ स्वागत

आज पूरा देश राष्ट्रवाद के मुद्दे पर एक जुट होकर देशद्रोहियो के खिलाफ खड़ा है, चाहे वह JNU में देशद्रोह का मुद्दा हो या फिर कश्मीर! अब कांग्रेस को भी लगने लगा है की राष्ट्रवाद से समझौता नहीं चलेगा! इसी वजह से कांग्रेस ने अपनी अच्छी छवि दिखाने के लिए तिरंगा फहराना आवशक समझ तिरंगे के साथ मार्च निकालना ही उचित समझा। लेकिन वो तिरंगा उन्होंने वहा जहा देशद्रोह के नारे लग रहे थे पूरे जोश में वहा फहराने का निर्णय ना लेते हुए अपनी राजनीती के शत्रु स्वयंसेवक के दफ्तर तक मार्च निकालते हुए वहा झंडा फहराने का निर्णय लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता आज संघ के दफ्तर के लिए निकले। बड़े शोर से जो शुरू हुआ था वो बहुत ही शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।थोड़ी हलचल तब हुई जब हज़ारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता संघ के दफ्तर के पास रामबन क्षेत्र में एक साथ जुटे और संघ के दफ्तर की और बड़े। पुलिस भी वहा मौजूद थी और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्तायों को ईमली बाज़ार स्क्वायर पर रोक दिया और केवल १५ कार्यकर्तायों को ही आगे जाने की अनुमति दी!



कांग्रेस कार्यकर्ता जो बहुत ही गर्मजोशी से शुरुवात में संघ के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे वो संघ के दफ्तर पहुँचते ही ठण्डे पड़ गए! अब कोई भी नारा संघ के खिलाफ नहीं सुनाई दे रहा था! स्वयंसेवकों ने कांग्रेस वालों का पूरा सम्मान करते हुए उनका स्वागत किया , उनको तिलक लगाया गया , फिर दोनों पक्ष के लोगों ने एक साथ मिलकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम का नारा लगाया और मिलकर भारत का झंडा फहराया!

बाद में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दोनों ने एक दुसरे की प्रशंसा की! कांग्रेस के स्टेट प्रेजिडेंट अरुण यादव ने कहा की संघ ने उनका पूरा सहयोग दिया इसके लिए वो संघ के आभारी है पर उनके कुछ कार्यकर्तायों को बाहर ही रोक दिया गया ऐसा नहीं होना चाहिए था! इसकी प्रतिक्रिया में संघ के प्रवक्ता ने कहा की उन्होंने किसी को भी आने से नहीं रोका है ये तो प्रशासन का निर्णय था और संघ हर वर्ष गणतंत्र और सवतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराता है!

जेएनयू विवाद के विरोध में वैसे तो कांग्रेस संघ मुक्ति दिवस मनाने संघ दफ्तर गई थी किन्तु संघ का ये आदर सत्कार देख वो प्रेस कांफ्रेंस में संघ के ही गुण गाते दिखी। स्वंयसेवकों ने कांग्रेस को स्वादिष्ट नाश्ता भी करवाया और कांग्रेस मना भी नहीं कर सकी! जय हिन्द , वन्दे मातरम!

No comments: